Posts

Showing posts from February, 2020

मनोज तिवारी: बिहार के लाला से 'दिल्ली का निवाला' छिनने तक

दिल्ली विधानसभा चुनावों में बीजेपी की हार को लेकर कई नाम चर्चा में हैं. लेकिन इस लिस्ट में अहम नाम दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी का है. मनोज तिवारी ने एग्ज़िट पोल में आम आदमी पार्टी की जीत के अनुमान को ख़ारिज किया था. 8 फ़रवरी को मनोज ने ट्वीट किया था, ''ये सभी एग्ज़िट पोल फ़ेल होंगे. मेरा ये ट्वीट संभालकर रखिएगा. बीजेपी दिल्ली में 48 सीट लेकर सरकार बनाएगी. कृपया ईवीएम को दोष देने का अभी से बहाना ना खोजें.'' इस ट्वीट को किए जाने के ढाई दिन बाद चुनावी नतीजे AAP के पक्ष में आए और मनोज तिवारी का ये पुराना ट्वीट सोशल मीडिया पर शेयर किया जाने लगा. मनोज भी मीडिया के सामने आकर बोले, ''दिल्ली का जो भी नतीजा आता है, मैं इसके लिए ज़िम्मेदार हूं.'' मनोज ने ट्वीट कर अरविंद केजरीवाल को बधाई भी दी. दिल्ली विधानस भा चुनावों में मीडिया को दिए अपने कुछ इंटरव्यू को लेकर मनोज तिवारी का काफ़ी मज़ाक़ उड़ाया गया था. AAP ने भी अपने सोशल मीडिया प्रचार में मनोज तिवारी के पुराने गानों जैसे- 'बेबी बीयर पीके नाचे छम छम छम...' का तंज़ के तौर पर इस्तेम...